Sunday, July 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : परिवार का सहारा था प्रिंस, कमरे में फंदे से लटका...

Kanpur : परिवार का सहारा था प्रिंस, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पिता के निधन के बाद मां-बहन की जिम्मेदारी निभा रहा था युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Kanpur । रेलबाजार थाना क्षेत्र के कुम्हार मंडी में शनिवार देर रात एक निजी कंपनी के 26 वर्षीय कर्मचारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रिंस शुक्ला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले पिता मनोज शुक्ला का निधन हो चुका था। इसके बाद प्रिंस ही नौकरी कर अपनी मां शन्नो शुक्ला और बहन श्वेता शुक्ला की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शनिवार शाम वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

देर रात बहन ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर खिड़की से देखा तो प्रिंस फंदे से लटके मिले। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची रेलबाजार पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मोहल्ले में भी शोक की लहर है।

थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, ऐसा कदम उठाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...