Sunday, July 5, 2026
HomeखेलKanpur : वीरेंद्र स्वरूप ने मेजबान जयपुरिया को हराकर जीता अंडर-17 फुटबॉल...

Kanpur : वीरेंद्र स्वरूप ने मेजबान जयपुरिया को हराकर जीता अंडर-17 फुटबॉल खिताब

रोमांचक फाइनल में 1-0 से दर्ज की जीत, सेंट एलॉयसियस ने तीसरा स्थान किया हासिल

kanpur। कैंट ​स्थित सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई इंटर स्कूल अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें वीरेंद्र स्वरूप स्कूल ने जयपुरिया को हराकर ​खिताब अपने नाम किया।

#kanpur

फाइनल मैच में वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट ने मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सेंट एलॉयसियस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथोडिस्ट हाई स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर कांस्य पदक हासिल किया।

#kanpurसमापन समारोह में मुख्य अतिथि व विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने विजेता टीम वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल को ट्रॉफी और स्वर्ण पदक प्रदान किए।

जबकि उपविजेता सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के खिलाड़ियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, फुटबॉल संघ के संरक्षक अजीत सिंह, राजकुमार, बलविंदर सिंह, सौरभ, शरद मिश्रा, सुशील चंद्र, सुबोध शुक्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...