मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: स्टेट बास्केटबाल में प्रयागराज विश्व विद्यालय की दोहरी जीत
खेल

Kanpur: स्टेट बास्केटबाल में प्रयागराज विश्व विद्यालय की दोहरी जीत

Parpanch Newsअपडेट: November 20, 2024

Kanpur: 63वीं सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष बास्केटबाल चैम्पियनशिप में बुधवार बिजनौर, प्रयागराज विश्ववद्यालय, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, झांसी, जौनपुर, उन्नाव, सोनभद्र और सिद्धार्थ नगर ने जीत हासिल की।

#Kanpur:

सीएचएस एजुकेशन सेंटर गुरुकुलम में खेली जा रही प्रतियोगिता में पहले मैच में बिजनौर ने निखिल के 26 अंकों के दम पर सोनभद्र को 39-30 से हराया। दूसरे मैच में प्रयागराज विश्व विद्यालय ने बुलंदशहर को 56-20 से पराजित किया। जीत में आलेख ने सर्वाधिक 15 अंक अर्जित किए।

#Kanpur:

कासगंज ने आशीष के 17 अंकों की मदद से कौशाम्भी को 33-19, मैनपुरी ने शिवम के 23 अंकों से कानपुर देहात को 59-40, झांसी ने मुरादाबाद को 51-38, जौनपुर ने मुज्जफरनगर को शिवांग के 30 अंकों की मदद से 82-64, उन्नाव ने कांटे के मुकाबले में बरेली को 38-34 से हराया। उन्नाव से आयुष ने 18 अंक हासिल किए। प्रयागराज विश्वविद्यालय ने दूसरे मैच में बिजनौर को 52-26, सोनभद्र ने बुलंदशहर को 37-29, सिद्धार्थ नगर ने एटा को 47-36 से हराया।

#Kanpur:

इस मौके पर सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या ज्योति विज, उप प्रधानाचार्या सपना चौहान, शिवराज शाह, उल्लास वाहिनी, विनय पांडेय, शीतला प्रसाद त्रिपाठी, सरोज राउत, अशोक सिंह और प्रदीप मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *