मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : नेट्स पर चमकीं महिला क्रिकेटर, चयनकर्ताओं ने परखा हुनर
खेल

Kanpur : नेट्स पर चमकीं महिला क्रिकेटर, चयनकर्ताओं ने परखा हुनर

Akash Chaudharyअपडेट: June 11, 2026

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में शुरू हुए सीनियर महिला ट्रायल में पहले दिन पश्चिमी उप्र की 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को दूसरे दिन सेंट्रल और पूर्वी उप्र से आने वाली महिला खिलाड़ी नेट्स पर दम दिखाएंगी।

गुरुवार को कमला क्लब में महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने बारी-बारी 110 खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा। बल्लेबाजों के शाट चयन और स्किल की परीक्षा ली गई। वहीं, गेंदबाजों ने फिटनेस में खुद को साबित कर सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर अपना दावा पेश किया।