वांडर्स क्लब अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में रवनीत टिफिन, आदित्य किचन गैलरी और स्पार्क इंटरनेशनल विजयी
Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध व वांडर्स क्लब की ओर से आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए पहले मैच में रवनीत टिफिन इलेवन की टीम ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आदित्य किचन गैलरी ने आनंदेश्वर पॉलीपैक इलेवन को 64 रन से मात दी। तीसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने पटेल प्रापर्टीज को छह विकेट से हराया।

आरपीसीए मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रा एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन बनाए। अर्पित ने 70 और वैभव यादव ने 25 रन का योगदान दिया। तो गेंदबाजी में रवनीत टिफिन से वैभव त्रिवेदी ने तीन व अंश ने दो को आउट किया। जवाब में रवनीत टिफिन इलेवन टीम ने अनुरुद्ध सिंह के नाबाद 109 रन और आयुष के 37 रन की बदौलत बिना कोई विकेट गंवाए 19 ओवर में 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। अनुरुद्ध सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कानपुर साउथ-ए मैदान पर दूसरे मैच में आदित्य किचन गैलरी ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विशेष अग्निहोत्री ने 154 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अमन कुमार ने 48 और सचिन सोनकर ने 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आनन्देश्वर पॉलीपैक की टीम 32.4 ओवर में 228 रन पर सिमट गई। राजवीर मल्होत्रा ने 123 रन और शिवांश सिंह ने 30 रन बनाए। तो गेंदबाजी में आदित्य किचन गैलरी की ओर से स्कंद सेंगर और ताहिर आलम ने तीन-तीन विकेट लिए। विशेष अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरे मैच में कानपुर साउथ-बी मैदान पर पटेल प्रॉपर्टीज की टीम 33.5 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।
अस्तर अब्बास ने 53 और अयमान पठान ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से प्रिन्स ने चार विकेट झटके। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल ने 25.3 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला जीता। देव दुबे ने 92 रन और दिव्यांश ने 37 रन की उपयोगी पारी खेली। देव दुबे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


