Kanpur। केसीए से संबद्ध व फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पार्क इंटरनेशनल इलेवन ने कलावती सुपर किंग्स को 16 रन से पराजित किया।
कल्याणपुर स्थित मंटोरा मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। टीम से पृथ्वीराज चौहान ने 53 रन, आदित्य गुप्ता ने 34 रन, विपिन कुमार ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अक्षत श्रीवास्तव ने दो, शिवम, अभिषेक राय व मयंक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में कलावती सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से एन रोहित कुमार ने 57 रन, आयुष कुमार ने 44 रन व शुभदीप ने 19 रन की संघषपूर्ण पारियां खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में आदित्य गुप्ता ने दो, अमृतराज, अभिषेक, शिवांश सिंह, सूरज यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


