Friday, June 12, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीन पार्क की बदहाली उजागर, कचरे के ढेर और बीयर...

Kanpur : ग्रीन पार्क की बदहाली उजागर, कचरे के ढेर और बीयर की बोतलों से बिगड़ी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तस्वीर

अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉकर्स को हो रही परेशानी

Kanpur अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क इन दिनों बदहाल अव्यवस्था में पड़ा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण स्टेडियम परिसर में जगह -जगह प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा है और डस्टबिन में सिगरेट और बीयर की बोतल मिल रही है। अव्यवस्था के बीच मार्निंग वाकर्स और प्रशिक्षु खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में हर दिन पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के आवागमन के बाद परिसर में गंदगी और अव्यवस्था फैली है।

#kanpurचंद खेल में कोचिंग प्रशिक्षण और टूटे हुए प्रशिक्षण स्थल खिलाड़ियों से गुलजार रहने वाले ग्रीन पार्क की रंगत को दाग लगा रहा है।गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के निरीक्षण के बाद स्टेडियम परिसर में फैली गंदगी की चर्चा रही। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर खुले में प्लास्टिक कचरा पड़ा मिला। कुछ आगे चलने पर स्टेडियम की गैलरी में जाने के रास्ते झाड़ियों से पटे मिले।

#kanpur

 

शूटिंग रेंज के लिए बनाया गया रास्ता बड़ी-बड़ी झाड़ियों में गुम हो गया। वहीं, बैडमिंटन कोर्ट के बाहर रखे डस्टबिन कचरे से पटे मिले। जिसमें सिगरेट के पैकेज और बीयर की बोतलें मिली। जो दर्शाती है कि स्टेडियम में अराजक लोगों का प्रवेश हो रहा है। टूटे हुए नल और बास्केटबाल कोर्ट खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में मूलभूत कमी को दिखा रहे हैं। इसकी ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है।

#kanpurजब इस बारे में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नल बच्चों ने तोड़ दिए होंगे। बीयर की बोतल परिसर में मिल रही है तो इसके लिए चौकीदार से पूछा जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...