Friday, June 12, 2026
HomeखेलKanpur : स्वरिश के दम पर प्रभाकर पांडेय इलेवन ने दर्ज की...

Kanpur : स्वरिश के दम पर प्रभाकर पांडेय इलेवन ने दर्ज की रोमांचक जीत

Kanpur : महात्मा कप सीजन-2 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में प्रभाकर पांडेय इलेवन ने सुनील श्रीवास्तव इलेवन को रोमांचक मैच में एक रन से मात दी। जीत में स्वरिश मुखर्जी ने बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रभाकर पांडेय इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन बनाए। टीम से स्वरिश मुखर्जी ने नाबाद 38 रन, आदित्य तिवारी ने 30 रन और विनायक ने 15 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कृष्णा वर्मा, अजीम और अहिल इमरान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में सुनील श्रीवास्तव इलेवन की पूरी टीम 24.5 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम ने एक रन से मैच गवांया।

टीम से शगुन ने 41 रन, अजीम ने 23 रन व कृष्णा वर्मा ने 19 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में आर्या ने तीन, स्वरिश मुखर्जी, अंकुश, कुशाग्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। श्रेष्ठ खेल के लिए स्वरिश मुखर्जी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...