सरजू प्रसाद इलेवन को सात विकेट से हराया, प्रखर बने प्लेयर ऑफ द मैच
Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में रोहित तलवार इलेवन ने सरजू प्रसाद इलेवन को सात विकेट से हराया। जीत में प्रखर बाजपेई ने बल्ले व गेंदबाजी से योगदान देकर अपनी टीम को विजेता बनवाया।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मैच सरजू प्रसाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 104 रन ही बनाए। टीम से मानवेंद्र सिंह ने 29 रन, आरव ने 11 रन की पारी खेली, अन्य कोई बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। तो गेंदबाजी में आरव दुग्गल ने तीन, रौनक ने दो, आदर्श, मौ. अर्ज, यशस्वी व कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में रोहित तलवार इलेवन की टीम ने 10.2 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में प्रखर बाजपेयी ने नाबाद 53 रन, कृष्णा पटेल ने नाबाद 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन यादव ने दो, अली मेहंदी ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रखर बाजपेयी को चुना गया।


