Kanpur। समर कप नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने एएस क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित किया। जीत में मयंक वर्मा ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में एएस एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए। टीम से पार्थ शुक्ला ने 36 रन व यश कुमार ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आयुष ने दो को आउट किया।

जवाब में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 15.1 ओवर में बिना कोई विकेट के पतन पर 114 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में मयंक वर्मा ने 65 रन व यागेंद्र ने 36 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच मयंक वर्मा को चुना गया।

