बर्रा में दर्दनाक हादसा, बैरीकेडिंग की लापरवाही बनी वजह, अस्पताल में मौत
Kanpur। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान की गई लापरवाही एक बुजुर्ग की जान ले बैठी बर्रा-8 निवासी 61 वर्षीय रंजीत सिंह, जो केडीए से रिटायर्ड सुपरवाइजर थे गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए वह सुबह साउथ सिटी के पास अपने गांव टिकरा गेहूं कटवाने बाइक से गए थे और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर लौट रहे थे।
रामगोपाल चौराहे के पास निर्माणाधीन सड़क पर लगाई गई बैरीकेडिंग की सफेद रस्सी उनकी बाइक में उलझ गई इससे संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए ।
हादसे में उनके सिर, चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं राहगीरों की मदद से उन्होंने अपने बेटे अजीत को मौके पर बुलाया पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया लेकिन घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द शुरू हो गया परिजन उन्हें तुरंत सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई परिवार ने सड़क निर्माण में सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी का आरोप लगाया है।


