मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीTuesday, 27 October 2026
होम›खेल›Kanpur : खो-खो में हरमिलाप मिशन की शानदार जीत
खेल

Kanpur : खो-खो में हरमिलाप मिशन की शानदार जीत

Akash Chaudharyअपडेट: October 27, 2026

दून इंटरनेशनल में शुरू हुई प्रतियोगिता, 31 विद्यालयों की टीमें ले रहीं हिस्सा

 

Kanpur।  रतनलाल नगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को केएसएस अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ आईपीएस दीपेंद्र नाथ चौधरी ने विद्यालय के निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक सरदार हर्षप्रीत सिंह, प्राचार्या डॉ. कृष्णा चौहान, उप प्राचार्या मोनिका जॉन और हेडमिस्ट्रेस पूजा कपूर के साथ गुब्बारे छोड़कर किया। प्रतियोगिता में कानपुर के सीबीएसई से संबद्ध 31 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। नाकआउट आधार पर हो रही प्रतियोगिता में पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए।

#kanpur

पहले मुकाबले में हरमिलाप मिशन स्कूल ने तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल को एक पारी और 14 अंकों से हराया। पूरनचंद्र विद्या निकेतन ने वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन, किदवई नगर को एक पारी और दो अंकों से, जबकि श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन को एक पारी और दो अंकों से शिकस्त दी। सुघर सिंह एकेडमी, कोयला नगर ने पृथ्वीराज चौहान स्कूल को एक पारी और छह अंकों से हराया।

अन्य मुकाबलों में सीएचएस गुरुकुलम ने रामलखन भट्ट को तीन अंक, आरके एजुकेशन सेंटर ने सुघर सिंह एकेडमी को सात अंक, यूही पब्लिक स्कूल ने स्कोमिया एकेडमी को पांच अंक, सुभाष पब्लिक स्कूल ने डीपीएस बर्रा को एक अंक, गजेस वर्ल्ड स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल को एक अंक, माउंट लिटेरा जी स्कूल ने जेएलटी एजुकेशन सेंटर को दो अंक, न्यू किंग्स्टन हायर सेकेंडरी स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल, श्याम नगर को दो अंक और आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल ने गुलमोहर पब्लिक स्कूल को एक अंक से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

एलन हाउस, पनकी, वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन, श्याम नगर और जेडी एजुकेशन सेंटर को प्रतिद्वंद्वी टीमों के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबले बुधवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। इस दौरान कानपुर खो-खो एसोसिएशन के संरक्षक रणवीर सिंह मलिक, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और रेफरी मौजूद रहे।