Wednesday, September 9, 2026
HomeखेलKanpur : खिलाड़ियों ने पंचों से लिखी जीत की कहानी, रिंग में...

Kanpur : खिलाड़ियों ने पंचों से लिखी जीत की कहानी, रिंग में दिखा दमखम

Kanpur । किदवईनगर​स्थित डॉ. चिरंजीवी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बुधवार को यूपी बोर्ड माध्यमिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार पंच लगाते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल रामपाल साहू ने किया। इस दौरान मंडल सचिव अनुराग, जिला सचिव सत्य प्रकाश तिवारी समेत विद्यालय के शिक्षक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम:::अंडर-14 बालक वर्ग में 32-34 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांश यादव, 46-48 किग्रा में अनमोल हलवाई और 48-50 किग्रा में सूरज कुमार प्रजापति ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक वर्ग में आजम खान ने 46 किग्रा से कम, अर्जुन सिंह सेन 46-48 किग्रा, उत्कर्ष राठौर ने 48-50 किग्रा, कार्तिक मिश्रा ने 50-52 किग्रा, विनायक तिवारी ने 52-54 किग्रा, अनिकेत ने 54-57 किग्रा, तन्मय कुमार ने 57-60 किग्रा, अवि कश्यप ने 60-63 किग्रा भार वर्ग में जीत दर्ज की।

अंडर-19 बालक वर्ग में विकास ने 46-49 किग्रा, कन्हैया ने 49-52 किग्रा, प्रतीक ने 52-56 किग्रा, ओजस गौड़ ने 60-64 किग्रा और मानस मिश्रा ने 64-69 किग्रा भार वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंजली बाजपेई ने 42-44 किग्रा, पावनी नागवंशी ने 44-46 किग्रा, निशा यादव ने 46-48 किग्रा और सानिया शर्मा ने 54-57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...