Kanpur । साहिबाबाद में 9 से 12 सितंबर तक विद्या भारती राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकासनगर के उत्कर्ष सिंह अंडर-17 वर्ग के 10 मीटर पिस्टल बालक में चुनौती पेश करेंगे। वहीं अंशिका यादव अंडर-14 वर्ग के 10 मीटर पिस्टल बालिका में निशाना साधेंगी।
कक्षा 12 के छात्र उत्कर्ष सिंह और कक्षा 9 की छात्रा अंशिका यादव इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि दोनों निशानेबाजों से इस बार पदक की पूरी उम्मीद है।
उत्कर्ष और अंशिका इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी ओपन नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


