Kanpur। खलासी लाइन स्थित एलनहाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को कानपुर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप हुई। इसमें शहर के 20 विद्यालयों के 210 विद्यार्थियों ने योगासन का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल ने पहला, डीपीएस सर्वोदय नगर ने दूसरा और वेंडी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, जूनियर वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल पहले, दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन दूसरे और एलनहाउस पब्लिक स्कूल, पनकी तीसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों के जरिए शारीरिक संतुलन, लचीलेपन और अनुशासन का परिचय दिया।
कार्यक्रम में सुपर हाउस ग्रुप के स्पोर्ट्स मैनेजर शिरीष श्रीवास्तव और सुपर हाउस स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर शशांक भूषण मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक सिंह, नेहा गुप्ता, प्रतीक निगम, सोनाली धनवानी, पूनम बाजपेयी और विपिन पाठिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


