Saturday, October 24, 2026
HomeखेलKanpur : देवेश की धारदार गेंदबाजी, केसीए-ए ने दर्ज की जीत

Kanpur : देवेश की धारदार गेंदबाजी, केसीए-ए ने दर्ज की जीत

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से अंडर-13 कैंप के लिए चयनित 30 खिलाड़ियों के बीच एचबीटीयू मैदान पर अभ्यास मैच खेला गया। इसमें केसीए-ए ने केसीए-बी को आठ विकेट से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने 30 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। अनंत कुमार मिश्रा ने 50, वीर सिंह ने 17 और शिवांश कुमार सिंह ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देवेश कार्तिक ने तीन और माधव गुप्ता ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की टीम ने 29.3 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। उत्कर्ष द्विवेदी ने 49 और कृष्णा यादव ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। केसीए-बी की ओर से सजल श्रीवास्तव और हर्षवर्धन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...