Saturday, October 24, 2026
HomeखेलKanpur : शूटिंग में चमके कानपुर के छह निशानेबाज, नेशनल में बनाई...

Kanpur : शूटिंग में चमके कानपुर के छह निशानेबाज, नेशनल में बनाई जगह

Kanpur। भोपाल में संपन्न हुई 0755 इंडिया ओपन पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के छह निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। खास बात यह है कि खिलाड़ियों ने महज सात से आठ महीने के अभ्यास में यह उपलब्धि हासिल की।

कोच अमर निगम ने बताया कि पिस्टल वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह ने 400 में से 374, उत्कर्ष कटियार ने 362, कनिष्क श्रीवास्तव ने 360 और अंशिका यादव ने 351 अंक हासिल किए। वहीं, राइफल वर्ग में कार्तिक कुमार ने 386.3 और संस्कार ओमर ने 374 अंक अर्जित कर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। रुद्र प्रताप सिंह ने जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश में पहला और देश में सातवां स्थान हासिल किया।

अकादमी के पांच अन्य निशानेबाज उत्कर्ष सिंह, विनायक पाठक, वात्सल्य त्रिपाठी, तेजस भदौरिया और अनुराधा भी इसी वर्ष राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो चुके हैं। कोच अविरल निगम ने बताया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पढ़ाई के साथ अभ्यास में जुटे हैं। अकादमी की कोषाध्यक्ष शुभा निगम, डायरेक्टर शहनूर रहमान और ज्वाइंट डायरेक्टर मिनी सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...