Sunday, July 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्कॉर्पियो से बड़ी वारदात की फिराक में निकले बदमाश, पुलिस...

Kanpur : स्कॉर्पियो से बड़ी वारदात की फिराक में निकले बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

तमंचा, ₹38 हजार नकद और ताला काटने के औजार बरामद, दो आरोपी फरार

Kanpur । कोहना थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर शहर में संभावित बड़ी डकैती की साजिश नाकाम कर दी। देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पीछा कर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी मनीष सिंह के नेतृत्व में आर्यनगर चौकी प्रभारी आशीष चौधरी और सर्विलांस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कॉर्पियो को चारों ओर से घेर लिया। दो बदमाश मौके से पकड़ लिए गए, जबकि भाग रहे दो अन्य को मैगजीन घाट क्षेत्र से पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, ₹38 हजार नकद, मोबाइल फोन, स्कॉर्पियो और ताला-तिजोरी काटने में इस्तेमाल होने वाले तार कटर, रिंच व स्टील ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं और लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा समेत कई जिलों में इनके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक गिरोह कानपुर में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...