Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में गुरुवार को खेले गए मैच में पिच प्राटिक्स ने रेडविंग्स को चार विकेट से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में रेडविंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन बनाए। टीम से रजत दुबे ने 75 रन, मो. फरहान ने 27 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु त्रिवेदी ने तीन, वैभव और शिवम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच प्राटिक्स ने 20.2 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाकर मैच जीता। जीत में श्री ने 77 रन, प्राफुल्ल ने 35, सिद्धार्थ ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अम्मर वसीम ने तीन, अंकुर तिवारी ने दो व मनीष ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच श्री को चुना गया।


