Thursday, April 23, 2026
HomeखेलKanpur : गोल्ड कप : मो. अजहरुद्दीन के ऑलराउंड प्रदर्शन से...

Kanpur : गोल्ड कप : मो. अजहरुद्दीन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कानपुर टाइटंस की जीत

Kanpur । डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर टाइटंस ने कानपुर रेड को चार विकेट से पराजित किया।

#kanpur

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर रेड की पूरी टीम कानपुर टाइटंस की घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में सात विकेट पर 94 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से अभिषेक राय ने 21, जीएम ने 16, मिराज ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. अजहरुद्दीन ने तीन, अभि सिंह ने दो व शशांक ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर टाइटंस की टीम ने 11.5 ओवर में छह विकेट पर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में अभि सिंह ने 28, मो. अजहरुद्दीन ने 20, शैलेंद्र सिंह ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हाशमी ने तीन, इरफान, जीएम और मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. अजहरुद्दीन को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!