मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, आजाद पार्क का भी किया लोकार्पण
Kanpur । चकरपुर स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में शनिवार को 125 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही आजाद पार्क का लोकार्पण भी हुआ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराकर पार्क का उद्घाटन किया।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कानपुर के लिए गौरव का क्षण है। तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करेगा। आजाद पार्क स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाएगा। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, फतेहपुर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश तोमर, आलू मंडी अध्यक्ष अजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, महामंत्री कृपाल सिंह, निदेशक प्रशासन संजय सिंह और उपनिदेशक निर्माण पंकज कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


