Tuesday, April 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर नया अभियान ‘टोकोगे तो...

Kanpur : नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर नया अभियान ‘टोकोगे तो रोकोगे’अभियान किया शुरू

Kanpur । नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर नया अभियान ‘टोकोगे तो रोकोगे’ प्रमिला सभागार से शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। ‘टोकोगे तो रोकोगे’ का मतलब है – अगर आप कहीं गंदगी देखते हो, कूड़ा फेंकते देखते हो, तो उसे टोको।

#kanpur

नागरिक खुद जागरूक बनें और दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकें। नगर निगम का मकसद है कि स्वच्छता सिर्फ सफाईकर्मियों की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी बने। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर ‘टोकोगे तो रोकोगे’ के बैनर लगाए जाएंगे, साथ ही सड़क पर कूड़ा फेंकने, थूकने और खुले में शौच पर नगर निगम की टीमें चालान करेंगी और 24 घंटे में कार्रवाई होगी।महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा, “कानपुर को साफ रखना सिर्फ नगर निगम का काम नहीं।

जब तक लोग खुद नहीं टोकेंगे, गंदगी नहीं रुकेगी। हर वार्ड में स्वच्छता मित्र बनाएंगे। जो अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित भी करेंगे।”उन्होंने बताया कि 110 वार्डों में विशेष टीम बनाई गई है। सुबह 6 से 11 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। दुकानदारों को डस्टबिन रखना अनिवार्य कियागयाहै।अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम होंगे। अगले 3 महीने तक ये अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!