Tuesday, June 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : चलती ट्रेन, लड़खड़ाता कदम और मौत से मुकाबला... आरपीएफ दरोगा...

Kanpur : चलती ट्रेन, लड़खड़ाता कदम और मौत से मुकाबला… आरपीएफ दरोगा ने सेकेंडों में बचाई जान

कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म-5 पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से की गई सावधानी बरतने की अपील

संवाददाता आकाश चौधरी

Kanpur । कुछ सेकेंड की लापरवाही और सामने खड़ी थी मौत। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मंगलवार को ऐसा ही एक रोमांचक घटनाक्रम देखने को मिला, जब चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया। यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप की ओर खिंचने लगा, लेकिन तभी आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार गौतम किसी फरिश्ते की तरह सामने आए और सेकेंडों में उसकी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। इसी बीच एक यात्री जल्दबाजी में नीचे उतरने लगा। जैसे ही उसका पैर प्लेटफॉर्म पर पड़ा, वह लड़खड़ा गया और ट्रेन के साथ घिसटते हुए नीचे जाने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं। कई लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार गौतम ने दौड़ लगाई और यात्री को मजबूती से पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया।

पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में हुई, लेकिन उन क्षणों में स्टेशन पर मौजूद लोगों के लिए समय मानो ठहर गया था। यात्री के सुरक्षित बचते ही लोगों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ कर्मी की जमकर सराहना की। कई यात्रियों ने कहा कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए जवान लगातार सतर्क रहते हैं। कानपुर सेंट्रल पर पहले भी आरपीएफ कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को सुरक्षित बचा चुके हैं।
रेलवे और आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं। एक पल की जल्दबाजी जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...