Thursday, July 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : जन्मदिन पर बच्चों को शैक्षिक सामग्री बांटेंगे विधायक अमिताभ, बीएसए...

Kanpur : जन्मदिन पर बच्चों को शैक्षिक सामग्री बांटेंगे विधायक अमिताभ, बीएसए से मांगी अनुमति

तिथि भोजन’ योजना के नियमों के तहत परिषदीय विद्यालयों में स्टेशनरी व स्कूल बैग वितरण की तैयारी

Kanpur ।  आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने जन्मदिन पर इस वर्ष भी परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित हो, इसके लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीओम सिंह को पत्र भेजकर आवश्यक अनुमति मांगी है।

विधायक ने बताया कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्टेशनरी, स्कूल बैग और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन शासन की ‘तिथि भोजन’ योजना के प्रावधानों का पालन करते हुए किया जाएगा, ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी हों और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होगा और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाएंगे। विधायक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...