मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कानपुर सेंट्रल की जगह अब गोविंदपुरी से चलेंगी मेमू ट्रेनें
कानपुर

Kanpur : कानपुर सेंट्रल की जगह अब गोविंदपुरी से चलेंगी मेमू ट्रेनें

Akash Chaudharyअपडेट: June 10, 2026

11 से 21 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 16 मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Kanpur। रेलवे द्वारा जीएमसी यार्ड में किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण 11 जून से 21 जून तक कानपुर सेंट्रल से संचालित होने वाली मेमू ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। इस अवधि में कानपुर सेंट्रल से चलने वाली कई मेमू ट्रेनें अब गोविंदपुरी स्टेशन से संचालित होंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीएमसी यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और मुख्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते कानपुर से दिल्ली, झांसी और बांदा रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेनों का प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन अस्थायी रूप से गोविंदपुरी कर दिया गया है। यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
रेलवे ने बताया कि जीएमसी यार्ड में कई महत्वपूर्ण रेल लाइनें हैं, जहां अभी तक ट्रेनों का संचालन मैनुअल प्रणाली के माध्यम से किया जाता रहा है।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद यहां आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू हो जाएगी, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित हो सकेगा। इससे सिग्नलिंग व्यवस्था में सुधार होगा और परिचालन संबंधी जोखिम भी कम होंगे।

इस कार्य के चलते कानपुर से झांसी, खजुराहो, बांदा, इटावा, टूंडला और शिकोहाबाद मार्गों पर चलने वाली करीब 16 मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का संचालन गोविंदपुरी से होगा, जबकि कुछ के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और संचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली से प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह व्यवस्था 21 जून तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद सामान्य संचालन बहाल किए जाने की संभावना है।