Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur: मेरठ और सहारनपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

Kanpur: मेरठ और सहारनपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

kanpur: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में मेरठ और सहारनपुर ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

कमला क्लब मैदान पर पहले सेमीफाइनल मैच में सहारनपुर ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। मो. शाहबाज ने 50 और मो. अनस ने 76 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में मो. अजमल ने चार और विशाल कुमार ने तीन विकेट झटके। जवाब में मिर्जापुर की पूरी टीम 14.1 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। कैफ ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। विजयी टीम से दीपक राणा ने चार व रमीज मलिक ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक राणा बने।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेरठ ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। सत्यम ने 69 व समीर ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने तीन व शांतनु श्रीवास्तव ने दो को आउट किया। जवाब में आगरा की पूरी टीम 14.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें ध्रुव तोमर ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम, नमन ने तीन-तीन व शाहिद ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच शिवम को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...