मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 30 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जेडी क्लब को हराकर वाईएमसीसी सेमीफाइनल में
खेल

Kanpur : जेडी क्लब को हराकर वाईएमसीसी सेमीफाइनल में

Parpanch Newsअपडेट: November 21, 2024
Cricket

Kanpur कानपुर क्रिकेट एसोसिशएन से आबद्ध सदर्न क्लब द्वारा आयोजित दिनेश कुमार शुक्ला स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जेडी क्लब को हराकर वाईएमसीसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आरपीसीए मैदान श्याम नगर में वाईएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 9 विकेट पर 175 रनों का स्कोर बनाया। टीम से विशाल कुमार ने 59, आदर्श पाल ने 31, दिव्यांशु पाण्डेय ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में लकी सिंह, शुभम कुमार और जहीरूद्दीन ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडी क्लब की पूरी टीम 27.4 ओवर में 155 रनों पर पवेलियन लौट गयी। टीम से अनंत पाण्डेय ने 50, अमन ने 31 और निहाल कलसे ने 28 रन बनाए। विजयी टीम से अभिषेक भरतिया ने तीन और अमन तिवारी ने दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *