Friday, October 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : दो दर्जन मुकदमों का आरोपी, सालों से फरार वारंटी जीआरपी...

Kanpur : दो दर्जन मुकदमों का आरोपी, सालों से फरार वारंटी जीआरपी के हत्थे चढ़ा

 

घर के बाहर पुलिस ने घेरा, कोर्ट के गैर जमानती वारंट पर हुई गिरफ्तारी

Kanpur । जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी गुलजार उर्फ आंशू (34) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी गुलजार को पुलिस ने उसके घर के बाहर से दबोचा। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गुलजार पुत्र स्वर्गीय गुलाम के खिलाफ कानपुर नगर के एसीजेएसडी-5 न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पुलिस टीम ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तारी की।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...