Thursday, October 22, 2026
HomeखेलKanpur : सीनियर महिला टी-20 टीम में केसीए की तीन खिलाड़ियों का...

Kanpur : सीनियर महिला टी-20 टीम में केसीए की तीन खिलाड़ियों का चयन

अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव पुणे में दिखाएंगी दम, 26 अक्टूबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 26 अक्तूबर से पुणे में आयोजित होने वाली सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए घोषित 20 सदस्यीय टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 26 अक्तूबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। अर्चना देवी दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं, जबकि तृप्ति सिंह बल्लेबाज और गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं।

तीनों खिलाड़ियों के चयन पर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए अध्यक्ष संजय तिवारी और सचिव दिनेश कटियार ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...