Friday, October 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : राज्यपाल ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Kanpur : राज्यपाल ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने पर दिया जोर, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित ‘टाइम्स सम्मान समारोह’ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की ओर से आयोजित समारोह में उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का सम्मान केवल मंच पर प्रशस्ति पत्र देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जन भवन की पहल के तहत पुलिसकर्मियों की बेटियों को निःशुल्क एचपीवी टीका उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित ड्यूटी के साथ सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील की। कहा कि नशामुक्ति अभियान, शिक्षा, स्वच्छता और युवाओं में अनुशासन विकसित करने जैसे कार्यों में पुलिस की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पुलिसकर्मी अपने व्यवहार और कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह में अपर पुलिस उपायुक्त स्नेहा तिवारी और पंकज कुमार, इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह और अल्पी सिंह तथा उपनिरीक्षक प्रभात मिश्रा, विनीत कुमार, मंगल सिंह, सुमन सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, सिद्धांत सेठ और सिद्धनाथ सिंह समेत 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, नवभारत टाइम्स के संपादक सुधीर मिश्रा, मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पाण्डियन, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...