Friday, October 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : हैंडबैग से जेवर-नकदी गायब, दो नौकरानियों पर शक

Kanpur : हैंडबैग से जेवर-नकदी गायब, दो नौकरानियों पर शक

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में लैब टेक्नीशियन के घर चोरी, सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

Kanpur । स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। ब्लड बैंक में तैनात लैब टेक्नीशियन अंजलि मिश्रा के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब हो गई। पीड़िता ने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों पर संदेह जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

अंजलि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके सास-ससुर हरदोई में रहते हैं। उनकी सास करुणा बाजपेई का हैंडबैग घर पर रखा हुआ था। 20 अक्तूबर को बैग में सोने की चेन, कड़े समेत अन्य जेवर, चांदी की पायल और करीब 2500 से 3000 रुपये रखे थे। अगले दिन भी बैग में सामान मौजूद था, लेकिन 22 अक्तूबर को बैग खोलने पर जेवर और नकदी गायब मिले।

घर में रखे बैग से कीमती सामान गायब मिलने पर अंजलि ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों पर शक जताते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, चोरी में किसी की संलिप्तता अभी सामने नहीं आई है।

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...