Friday, October 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : दीपावली पर बिजली गुल हुई तो होगी जवाबदेही, केस्को एमडी...

Kanpur : दीपावली पर बिजली गुल हुई तो होगी जवाबदेही, केस्को एमडी ने परखे उपकेंद्रम9

संजय नगर और वाजिदपुर में औचक निरीक्षण, शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण का लक्ष्य

Kanpur । धनतेरस और दीपावली पर बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए केस्को ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को केस्को एमडी नेहा जैन ने संजय नगर और वाजिदपुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली व्यवधानों का ब्योरा खंगालने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी जांची।

एमडी ने एक से 22 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति में आए व्यवधानों के ऑनलाइन आंकड़ों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार-बार बिजली बाधित होने के कारणों की पहचान कर उन्हें दूर किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान केस्को हेल्पलाइन नंबर 1800-410-1912 पर मिली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता भी परखी गई। एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा (एसएलए) के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।

नेहा जैन ने उपकेंद्र परिसरों में साफ-सफाई रखने और अनावश्यक सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति के साथ सुरक्षा मानकों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी उपकेंद्रों पर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...