Kanpur । एनटी अकादमी और एनसी अकादमी के बीच खेले गए मुकाबले में एनटी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रन से जीत हासिल की।
फूलबाग के डीएवी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनटी अकादमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने शानदार 47 रन और कार्तिस ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में आरव ने चार विकेट, अरहम ने दो विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसी अकादमी की टीम निर्धारित 18 ओवर में ओवरों में 134 रन ही बना सकी। टीम के लिए कृष्णा ने 36 रन, कुणाल ने 27 रन और आदर्भ ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में सिद्धेश ने दो विकेट, आदित्य और सैम ने एक-एक विकेट हासिल किया।
एनटी अकादमी के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कृष्णा मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


