Sunday, July 26, 2026
HomeखेलKanpur : सिग्मा एकादश ने जीता जेएनटी अंडर-12 लीग का खिताब

Kanpur : सिग्मा एकादश ने जीता जेएनटी अंडर-12 लीग का खिताब

Kanpur। जेएनटी अंडर-12 के 14वें सीजन का खिताब सिग्मा एकादश ने अपने नाम किया। रविवार देर रात तक किदवई नगर के साउथ मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में सिग्मा एकादश ने प्राइम एकादश को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की। लीग के आठ मैच में 316 रन बनाकर सिग्मा के आदित्य यादव सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, 15 विकेट लेकर प्राइम के शिवांश राय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और 318 रन और दो विकेट लेकर सिग्मा के कृष्णा यादव मैन आफ द सीरीज बने।

#kanpur

फाइनल मुकाबले में 47 रन और दो विकेट लेकर कृष्णा यादव मैन आफ द मैच चुने गए।फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम एकादश ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाए। लो स्कोर मुकाबले में कप्तान अद्रिक 52 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। गेंदबाजी में सिग्मा के देवांश ने तीन, कृष्णा ने दो और रूपेश तथा आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सिग्मा एकादश ने आदित्य और कृष्णा के 47-47 रनों की पारी के बदौलत आसान जीत दर्ज की

#kanpur

विजेता टीम सिग्मा एकादश और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। जूनियर लीग के सभी खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग में बतौर अतिथि शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। फाइनल मैच में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, संजय तिवारी, तालिब खान, आयुष तिवारी, अमित मिश्रा, राहुल सप्रू, विकास यादव आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...