Kanpur कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध फ्रेंड्स यूनियन क्रिकेट क्लब की प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इस मुकाबले में सदर्न क्लब ने एमयूसी क्लब को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
शुक्लागंज के राहुल सप्रू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब ने निर्धारित 32 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक सिंह ने 55 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सौरभ झा ने 39 और हार्दिक बिंद ने 33 रन का योगदान दिया। तो गेंदबाजी में सदर्न क्लब की ओर से कृष्णा बाली ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि प्रांजल गुप्ता ने एक विकेट लिया। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब ने 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
लक्ष्य मिश्रा ने नाबाद 47 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। रोहित कुमार गुप्ता ने 43, कृष्णा बाली ने 38 की उपयोगी पारियां खेलीं। तो गेंदबाजी में एमयूसी क्लब की ओर से हर्षित शुक्ला ने चार विकेट लिए, जबकि चिन्मय गौर को एक विकेट लिया। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान देने वाले कृष्णा बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


