Saturday, June 13, 2026
HomeखेलKanpur : खेलेगा कानपुर, खिलेगा कानपुर थीम पर शुरू हुई केकेपीएल की...

Kanpur : खेलेगा कानपुर, खिलेगा कानपुर थीम पर शुरू हुई केकेपीएल की पंजीकरण प्रक्रिया

Kanpur। कानपुर जिला खो-खो संघ ने की ओर से कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग (केकेपीएल)-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गया है। खेलेगा कानपुर, खिलेगा कानपुर थीम पर आयोजित होने वाली इस लीग में प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।


संघ के सचिव विपिन सोनकर और प्रतियोगिता निदेशक शिवलाल यादव ने बताया कि लीग का उद्देश्य कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के उभरते खो-खो खिलाड़ियों को पेशेवर वातावरण में खेलने का मौका देना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिले के खिलाड़ी लीग में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। जिसके तहत उन्हें लीग की आठ फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जिससे वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगे। अ​धिक जानकारी के लिए संस्था के लिंक के साथ-साथ संबं​धिक अ​धिकारियों से भी प्रतिभागी संपर्क कर सकते हैं। इसमें अ​भिमन्यु सिंह 9336262728 और आनंद कुमार से 8299832630 पर संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...