-15 जून से आवेदन पत्र वितरण, 26 जून अंतिम तिथ
Kanpur । ईडब्ल्यूएस (स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप/सब्सिडी टू आउटस्टैंडिंग इकोनॉमिकली वीक स्पोर्ट्स पर्सन्स) योजना के नौवें बैच के संचालन को लेकर द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण कार्यक्रम और खेलवार सीटों को मंजूरी दी गई। वर्तमान बैच का प्रशिक्षण पांच जुलाई को समाप्त होगा, जबकि नया बैच छह जुलाई से शुरू होगा। योजना के लिए आवेदन पत्रों का वितरण 15 जून से शुरू होगा और 26 जून तक जमा किए जा सकेंगे। चयन ट्रायल एक जुलाई से आयोजित होंगे। इस बार कुल 10 खेलों में 304 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नौवें बैच की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहली बार क्रिकेट को ईडब्ल्यूएस योजना में शामिल किया गया है। क्रिकेट में 44 खिलाड़ियों का चयन दो आयु वर्गों (8-14 वर्ष एवं 15-18 वर्ष) से किया जाएगा। समिति ने विश्वास जताया कि क्रिकेट के जुड़ने से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिल सकेगा।


