Friday, May 15, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए लीग: एंजल वूमेंस का विजय रथ जारी, लगातार छठी...

Kanpur : केडीएमए लीग: एंजल वूमेंस का विजय रथ जारी, लगातार छठी जीत दर्ज

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें एंजल वूमेंस ने लगातार छठवीं जीत हासिल की। लीग के अन्य मुकाबलों में पीएसी, रिजर्व बैंक और वीनस एकादश ने भी अपने-अपने मुकाबलों जीत हासिल की।

मंटोरा मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में एंजल एकादश ने 34.4 ओवर में 143 रन बनाए। इसमें तृप्ति ने 37 और अर्चना देवी ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में बीवीएस एकादश के शोभित, सुमित ने तीन-तीन और राज ने दो विकेट लिए। जवाब में बीवीएस एकादश 100 रन ही बना सका। एंजल वूमेंस एकादश की गेंदबाज सिद्धि, नंदिनी और एकता ने दो-दाे विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पीएसी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में रोवर्स एकादश ने 35 ओवर में सात विकेट पर 240 रन बनाए।

जवाब में पीएसी एकादश 30.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। साउथ मैदान में हुए लीग के तीसरे मुकाबले में रौलेंड एकादश के 35 ओवर में सात विकेट पर 189 रन के जवाब में रिजर्व बैंक एकादश ने 19.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।

रिजर्व बैंक की जीत में अमित मेहरा ने 108 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। लीग के अंतिम मुकाबले में वीनस एकादश के 204 रन के जवाब में केस्को एकादश 200 रन ही बना सकी। रोमांचक मुकाबले में वीनस एकादश ने चार रन की जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...