Kanpur। 28 अप्रैल से 14 मई तक भोपाल के डॉ M P shooting range में 24th कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग एयर राइफल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ग की चली जिसमे कानपुर की *द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी* की नेशनल चयनित महिला राइफल शूटर संगीता सिंह ने 600 में 630.2 अंक एवं प्रतीक्षा पाल ने 600 में 621.1 अंक का विशाल स्कोर कर इंडिया टीम ट्रायल में जगह बनाई है। संगीता उत्तर प्रदेश की 1 नंबर की रायफल शूटर बन गई हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं जबकि प्रतीक्षा पाल नई शूटर हैं और ये उपलब्धि उन्होंने मात्र 1 साल की कठिन तपस्या से हासिल किया है। दोनों शूटर्स की सफलता उनके खेल के प्रति जुनून और कड़ा अभ्यास है ।
उनकी इस सफलता से द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी के कोच एवं सेक्रेटरी श्री अमर निगम एवं कोच अविरल निगम बेहद प्रफुल्लित हैं। प्रतीक्षा और संगीता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी बेहद प्रतिभावान हैं और कठिन अभ्यास और अनुशासन ही उनकी सफलता का माध्यम है।
इसी के साथ दिल्ली की डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही KSS एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की जूनियर कैटेगरी से केशव सोनी 552/600, मात्र 3 अंक से एवं सीनियर कैटेगरी में अंकित यादव 564/600 मात्र एक अंक से और अविरल निगम 551/600 14 अंक कम होने से इंडिया टीम ट्रायल में चयनित होने से वंचित रह गए ।
आगामी 15 से 23 मई देहरादून में आयोजित होने वाली ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में खेल कर नेशनल में अपनी जगह बनाने के लिए अगले दावेदारों में पिस्टल शूटर्स शाहनूर रहमान, इमरान खान, कनिष्क श्रीवास्तव, रोहन कुमार, वात्सल्य त्रिपाठी, ओम गुप्ता, विनायक , अमर निगम एवं महिला वर्ग में नंदिनी निगम एवं पैरा राइफल शूटर अपूर्वा कटियार खेलेंगे।
वही अकादमी की ट्रेजरार शुभा निगम एवं डायरेक्टर मिनी सिंह अपने सभी खिलाड़ियों की सफलता से बेहद गर्व महसूस कर रहें है और आगामी होने वाली ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए सभी शूटर्स को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करीं हैं।


