रोवर्स इलेवन को 31 रन से हराया, अर्शमान ने चार विकेट लेकर पलटा मैच
Kanpur । केसीसीसी कप क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेला गया। इसमें सोनेट इलेवन ने रोवर्स इलेवन को 31 रन से पराजित किया। सोनेट इलेवन ने 19.5 ओवर में 151 रन बनाए।
टीम से आर्यन यादव ने 33, आशीष गौतम ने 24 रन व अर्शमान ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम सिंह, अंकित पाल व कबीर यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में रोवर्स इलेवन की पूरी टीम 18.3 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सुयश सिंह ने 54, शुभम यादव ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्शमान ने चार, प्रिंस ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्शमान को चुना गया।


