Monday, October 12, 2026
HomeखेलKanpur : संतोष के बल्ले से बरसे रन, भगत ब्रिगेड बनी चैंपियन

Kanpur : संतोष के बल्ले से बरसे रन, भगत ब्रिगेड बनी चैंपियन

क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के फाइनल में लक्ष्मीबाई वारियर्स को सात विकेट से हराया

Kanpur । कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन द्वारा आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के रविवार रात खेले गये खिताबी मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने लक्ष्मीबाई वारियर्स को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान में खेले गये मुकाबले में लक्ष्मीबाई वारियर्स ने पहले खेलकर करन के 84 और रवि नागपाल के 10 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

#kanpur

भगत ब्रिगेड से राज अवस्थी ने 3 विकेट लिए। जवाब में भगत ब्रिगेड ने संतोष यादव के नाबाद 86 रनों की तूफानी पारी के दम पर 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाते हुए जीत हासिल की। मुख्य अतिथि यूपी टी-20 के चेयरमैन संजय कपूर ने विजेता भगत ब्रिगेड को ट्रॉफी प्रदान की।

#kanpur

मैन ऑफ द मैच संतोष यादव, इंटरटेनर ऑफ द मैच सिद्धांत, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच करन, बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच राज अवस्थी, फाइटर ऑफ द मैच रोहित, बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द सीरीज करन, बेस्ट बॉलर ऑफ़ द सीरीज पुनीत शुक्ला, बेस्ट फील्डर ऑफ़ द सीरीज राज अवस्थी, इंटरटेनर ऑफ़ द सीरीज गोपेन्द्र सिंह भदौरिया रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रवीण वाजपेयी, संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, आशुतोष अवस्थी, अंकुर खंडेलवाल, अजय, अविनाश, रवि यादव, आशुतोष यादव, करिश्मा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...