Kanpur। एलनगंजस्थित शीलिंग हाउस विद्यालय में तीन दिवसीय सीआईएससीई सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में हिस्सा लिया।
छह वर्गों के मुकाबलों में महाराष्ट्र ने तीन वर्गों में खिताब जीता, जबकि पश्चिम बंगाल ने दो और कर्नाटक ने एक वर्ग में बाजी मारी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में खेलने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मुख्य खेल समन्वयक डेविड सिरिल, विद्यालय की प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
ये रहे विभिन्न वर्गों के विजेताअंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय और कर्नाटक तृतीय रहा। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने प्रथम, जबकि कर्नाटक द्वितीय और पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, केरल द्वितीय और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में कर्नाटक ने पहला, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने दूसरा और पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, बिहार-झारखंड द्वितीय और पश्चिम बंगाल तृतीय रहा। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने प्रथम, जबकि बिहार-झारखंड दूसरे और केरल तीसरे स्थान पर रहा।


