Tuesday, September 8, 2026
HomeखेलKanpur : बास्केटबाल में कानपुर का दबदबा, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स ने जीते...

Kanpur : बास्केटबाल में कानपुर का दबदबा, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स ने जीते तीन खिताब

Kanpur।  अशोकनगर ​स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय व मंडलीय विद्यालयीय बास्केटबाल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जनपदीय स्तर पर सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज ने तीन वर्गों में विजेता बनकर अपना दबदबा कायम किया, जबकि मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीमों ने अधिकांश वर्गों में बाजी मारी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्रिंसिपल फादर राजेश साइमन ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जनपदीय प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज, कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज, बीएनएसडी इंटर कॉलेज, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, नगर निगम एमजी कॉलेज और सेठ मोतीलाल खेड़िया समेत विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर के साथ कन्नौज और इटावा की टीमों ने हिस्सा लिया।

आयोजन सचिव प्रदीप विश्वकर्मा व कार्यक्रम का संचालन ऋषभ शुक्ला ने किया। इस मौके पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा, सऊद अली, हरि किशन शुक्ला, अजीत सिंह, विकास दीक्षित, इटावा के जनपदीय क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव और कन्नौज के अशोक यादव शामिल रहे।

जनपदीय प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम::::
अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सेठ मोतीलाल खेड़िया उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में एमजी कॉलेज ने खिताब जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज विजेता और बीएनएसडी शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।

मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर नगर का वर्चस्व रहा। अंडर-14 बालक, अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्गों में कानपुर नगर की टीमों ने विजेता का गौरव हासिल किया, जबकि संबंधित वर्गों में कन्नौज की टीमें उपविजेता रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...