Tuesday, September 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : मानक के विपरीत निर्माणाधीन अपार्टमेंट बन रहे समस्या

Kanpur : मानक के विपरीत निर्माणाधीन अपार्टमेंट बन रहे समस्या

क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

Kanpur ।पांडुनगर एच-2 ब्लॉक में बहुमंजिला अपार्टमेंट बनने से आसपास के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को पांडुनगर एच-1 ब्लॉक नागरिक समिति के पदाधिकारीयो ने नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। नगर आयुक्त ने नगर निगम, जोन- 6 के अधिकारियों को अतिक्रमण हअवाने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड-64 सर्वाेदयनगर के पार्षद नीरज बाजपेई के साथ समिति के पदाधिकारियों नगर आयुक्त को बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक बहुमंजिला अपार्टमेंट्स बनने से समस्याएं आ रही है।अधिकांश निर्माण नियमों के विपरीत हो रहे है।निर्माण सामग्री फुटपाथ प डाल देते है नाली चोक हो जाने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को अत्यंत परेशानियाँ होती हैं। अपार्टमेंट में पार्किंग की जगह न दिए जाने से सड़क पर चारपहिया वाहन खड़े रहते जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

आवासीय इलाके में अपार्टमेंट में खुला स्थान छोड़े बिना निर्माण कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने जोन-6 के जोनल अधिकारी महेंद्र कुमार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं।ज्ञापन देने वालो में समिति के गगन पांडेय, पीके दास, दिनेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...