Kanpur। केसीए से आबद्ध व स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से तृतीय दीबा नसीम खान स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स व कैलाशा पॉलीमर्स के बीच खेला गया, जो बराबरी पर रहा, फिर सुपर ओवर में कैलाशा पॉलीमर्स ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आनन्देश्वर पॉलीपैक ने ब्लू वारियर्स को नौ विकेट से पराजित किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स ने 19.4 ओवर में 114 रन पर पूरी टीम ढ़ेर हो गई। टीम से आजाद द्विवेदी ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शौर्य सिंह ने तीन व हर्षवर्धन ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैलाशा पॉलीमर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। टीम से आर्यन यादव ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुयश, सोम कटियार व यशु मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया, इसमें कैलाशा पॉलीमर्स ने जीत दर्ज की। सुपर ओवर में कैलाशा पॉलीमर्स ने 1 ओवर में एक विकेट पर 11 रन बनाए। टीम उन्मुक्त सिंह राठौर ने 10 रन बनाए। जवाब में क्रिक आईटी स्ट्राइकर्स की टीम एक ओवर में एक विकेट पर मात्र छह रन ही बना सकी। टीम से आजाद ने चार रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शौर्य सिंह को चुना गया।
श्यामनगर स्थित आरपीएसए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 142 रन बनाए। टीम से आनंदेश्वर पॉलीपैक की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 143 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में शिवांश ने 53 रन, राजवीर मल्होत्रा ने 73 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आभास ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच राजवीर मल्होत्रा को चुना गया।


