Tuesday, April 28, 2026
HomeकानपुरKanpur ; महाराजपुर में महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला...

Kanpur ; महाराजपुर में महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

12 साल पूर्व महिला का हुआ था विवाह

Kanpur ।महाराजपुर के नजफगढ़ एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में हैलट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। महाराजपुर के नजफगढ़ निवासी रामपाल गुजरात की कपड़ा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी शांति देवी, बेटा प्रताप, धर्मेंद्र, जितेंद्र व इकलौती बेटी चांदनी थी। चांदनी (35) की शादी मैनपुरी के करहल, नगला सीताराम निवासी राकेश से 12 साल पहले हुई थी। जिसके दो बेटियां पायल (7) और ब्यूटी (5) हुईं।परिजनों के मुताबिक चांदनी का पति उसे पीटता था। इससे परेशान होकर वह 5 साल पहले मायके में रह रही थी।

#kanpur

3 साल पहले पंचायत के बाद दोनों में तलाक हो गया। तब से वह अपनी दोनों के बेटियों के साथ मायके में ही रह रही थी। गांव में मजदूरी कर के दोनों बेटियों की परवरिश कर रही थी।चांदनी के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि परिवार के एक हिस्से में वह पत्नी धीरेंद्र व दो बेटियों दिव्यांशी और दिव्या के साथ रहते हैं। दूसरे हिस्से में भाई जितेंद्र, उसकी पत्नी संध्या, बेटा लकी और बेटी अदिति के साथ रहता है।

जबकि चांदनी, मां शांति देवी व अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहती थी।भाई जितेंद्र के मुताबिक मंगलवार सुबह 4 बजे शौचक्रिया के लिए गांव के किनारे बने शौचालय गए थे। सुबह 6 बजे वह वापस लौटे तो घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। अंदर जाकर देखा तो बहन चांदनी व भांजी पायल व ब्यूटी जमीन पर पड़ी हुई थी। तीनों को सरसौल सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!