Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur :  आश्रम में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी ने लगाए भयानक...

Kanpur :  आश्रम में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी ने लगाए भयानक आरोप – शव का संस्कार छुपाया, अंग बेचने तक का दावा

पुलिस और प्रशासन खामोश; पीड़िता ने कमिश्नर और मुख्यमंत्री तक लगाई न्याय की गुहार, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं

Kanpur । तिवारीपुर जाजमऊ निवासी विमला पासवान ने अपने पति ओमप्रकाश की मौत को लेकर कानपुर के एक आश्रम और उसके संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति, जो लाल इमली से सेवानिवृत्त थे और बीमार चल रहे थे, अचानक आश्रम में ले जाए गए और महिला को उनके स्वास्थ्य और वहां की स्थिति की कोई जानकारी नहीं दी गई।

पीड़िता के अनुसार, आश्रम में जब वह अपने पति से मिलने पहुंचीं, तो संचालकों—जेपी सिंह, उमा शुक्ला और जितेन शर्मा ने कहा कि उनके पति ठीक हैं और दो दिन बाद आकर मिल सकती हैं। लेकिन दो दिन बाद फोन करने पर पता चला कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और उनका संस्कार नागपुर घाट पर कर दिया गया।

महिला ने मृतक के डॉक्टर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी, लेकिन आश्रम के लोग देने से इनकार कर गए और पुलिस को सूचना देने से भी इंकार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके पति के अंगों को बेचने तक का प्रयास किया गया।विमला पासवान ने बताया कि जब उन्हें आश्रम की तरफ से झूठे बयान और इंकार का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक न्याय की गुहार लगाई।

इसके बावजूद अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता और आश्रम की जवाबदेही की कमी ने उन्हें न्याय के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया।
पीड़िता ने आश्रम और अधिकारियों पर सवाल उठाया कि कैसे किसी इंसान की मौत और शव का संस्कार छुपा कर किया जा सकता है, और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के अंगों को बेचने तक का प्रयास किया गया, जो समाज और कानून के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

महिला का सवाल – प्रदेश में महिलाओं को न्याय पाने के लिए इतने चक्कर क्यों लगाने पड़ते हैं? जब पूरे देश में ‘योगी मॉडल’ अपनाया जा रहा है, तब मेरे जैसे पीड़ित को न्याय क्यों नहीं मिल पा रहा?”

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!