मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur :  अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा
कानपुर

Kanpur :  अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार,2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा

Akash Chaudhary
फेसबुक पर महिला का नकली प्रोफाइल बनाकर जाली ट्रेडिंग ऐप और वेबसाइट से लोगों को बनाया शिकार
Kanpur ।  साइबर अपराध थाना पुलिस ने पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफाश किया। पुलिस ने 7 अभियुक्त-ओसामा, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद सावेज, मोहम्मद फेज अनवर, अल हुमेद और विलाल—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरोह ने फेसबुक पर महिला का नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को भरोसा दिलाया। इसके बाद ‘डीपजीटीपी इंडिया वीआईपी’ नामक जाली वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जून से दिसंबर तक 2 करोड़ 50 लाख रुपये 96 खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ितों ने रकम वापसी मांगी, तो ठगों ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाया।
बरामदगी -पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट कार्ड, बैंकिंग विवरण, क्रिप्टो वॉलेट जानकारी, पासबुक, चेकबुक और 1.5 करोड़ रुपये के यूएसडीटी लेन-देन रिकॉर्ड बरामद किए। सभी डिजिटल साक्ष्य पेनड्राइव में सुरक्षित कर लिए गए हैं।
ठगी का तरीका-गिरोह लोग जाली ट्रेडिंग ऐप और नकली प्रोफाइल दिखाकर निवेश करवाता और फिर डराकर बड़ी रकम ठगता था। कमाई को यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर डिजिटल वॉलेट में भेजा जाता था ताकि स्रोत छिपा रहे।
जांच में तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अन्य साइबर अपराधों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और अन्य गिरोह के सदस्य जल्द पकड़े जाएंगे।