मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : देव दीपावली पर जगमग हुए घाट,श्रद्धालुओं ने किया दीपदान,हुई गंगा आरती
कानपुर

Kanpur : देव दीपावली पर जगमग हुए घाट,श्रद्धालुओं ने किया दीपदान,हुई गंगा आरती

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2024

Kanpur ।देव दीपावली पर शहर के घाट दीयों से जगमगा उठे।अटल घट पर आयोजित देव दीपावली उत्सव में गंगा आरती आकर्षण का केंद्र रही।शाम होते ही देव दीपावली मनाई गई। गंगा घाटों, शहर के मंदिरों व घरों में दीये जलाए गए।

#kanpur

दीपकों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। गंगा तटों पर तो नजारा ही अद्भुद था। सरसैया घाट, बिठूर, सिद्धनाथ घाट सहित सभी घाटों पर महाआरती के साथ दीपदान भी किया गया। लोगों ने अपने घरों पर रंग-बिरंगी झालर भी लगाई। जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में दीपक जलाकर रंगोली बनाई गई। मां गंगा के घाटों को सजाया गया।

#kanpur
अटल घट पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय सांसद रमेश अवस्थी,ने गंगा में दीपदान किया।इसके उपरांत मां गंगा की महाआरती की गई। परमट,मैस्कर घाट, गोला घाट पर भी भीड़ रही।

#kanpur

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1598&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *