Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : बर्रा 8 विश्व बैंक कॉलोनी में मुख्य पेयजल लाइन टूटने...

Kanpur : बर्रा 8 विश्व बैंक कॉलोनी में मुख्य पेयजल लाइन टूटने से चार ट्यूबवेल हुए बंद

एक लाख की आबादी को पानी के लिए करना पड़ा संघर्ष

Kanpur ।बर्रा 8 सब्जी मंडी चौराहे पर अमृत योजना के अंतर्गत एल सी कंपनी द्वारा गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है जिसमें ठेकेदार के द्वारा मुख्य वाटर लाइन को तोड़ दिया गया है जिस कारण वार्ड नंबर 45 के D ब्लॉक,E ब्लॉक, एच ब्लॉक, एच 1 ब्लॉक, एच आई कालोनी, बर्रा 8 A ब्लॉक, बर्रा 8 बी ब्लॉक और वार्ड नंबर 9 के C ब्लॉक,D ब्लॉक,E ब्लॉक,E 1 ब्लॉक,F ब्लॉक,F 1 ब्लॉक की जलापूर्ति ठप हो गई।

लाखों की आबादी को पानी से वंचित होना पड़ा।पार्षद रेनू अर्पित यादव ने मौके पर पहुंच कर जल कल महाप्रबंधक और जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जिस पर जलकल विभाग की जेई और जल निगम के सहायक अभियंता मौके पर मौजूद रहे और वाटर लाइन जोड़ने का कार्य शुरू करवाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...